फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जेल से छूटने के बाद दी धमकी, एफआईआर

Sun, 24 May 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगतबेला। चिलुआताल क्षेत्र में जेल से छूटे एक आरोपी क्षरा मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने और जान-माल की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने चिलुआताल पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा डोहरिया निवासी एक युवती ने पहले आरोपी राकेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद उसे जेल भेजा गया था। आरोप है कि जेल से रिहा होने के बाद राकेश कुमार लगातार पीड़िता और उसके परिजनों पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है और धमकियां दे रहा है। थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें