फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण करा रही संस्था के प्रोजेक्टर मैनेजर को धमकी, गोरखनाथ मंदिर में की शिकायत

Sat, 11 Dec 2021 05:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आरोप है कि सुपरवाइजर और मजदूरों को भगा देते हैं। कई बार उनसे मिलकर समझने की कोशिश की लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के मानीराम रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण करा रही संस्था के प्रोजेक्टर मैनेजर नरेंद्र कुमार दुबे को धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक गांव के प्रधान लगातार धमकी दे रहे हैं कि उनके हिसाब से काम नहीं कराया गया तो वह जान से मार देंगे। इस वजह से काम में बाधा उत्पन्न हो रही है। पीड़ित ने गोरखनाथ मंदिर में इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन


प्रार्थना पत्र के माध्यम से नरेंद्र ने बताया है कि वह मोहद्दीपुर से जंगल कौड़िया रोड का कार्य करा चुके हैं। अब मानीराम रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण का काम देख रहे हैं। इसे लेकर आए दिन प्रधान बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।

आरोप है कि सुपरवाइजर और मजदूरों को भगा देते हैं। कई बार उनसे मिलकर समझने की कोशिश की लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। प्रधान जगह-जगह पर चौड़ाई को कम कराना चाहते हैं जबकि चौड़ाई 42 मीटर निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि प्रधान धमकी दे रहे हैं कि मेरे हिसाब से काम नहीं कराए तो बनने नहीं दूंगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें