नगर विकास मंच के पदाधिकारियों को रविवार को कॉल करके जान से मारने की धमकी दी गई है। पदाधिकारियों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून के लिए भाजपा की ओर से निकाली गई जागरूकता रैली का समर्थन किया था, जिसके बाद से ही उनको जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी तहरीर में मंच के अध्यक्ष सतीश उमर, सचिव व सभासद प्रतिनिधि कमलेश वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सार्जन सोनकर ने बताया कि भाजपा व अन्य संगठनों की ओर से रविवार को नागरिकता संशोधन कानून के लिए निकाली गई जागरूकता रैली का उनके मंच ने समर्थन किया था। साथ ही कार्यक्रम में हिस्सा भी लिया था।
उसके बाद सोमवार की रात नौ बजे से उन लोगों के मोबाइल फोन पर कुछ अज्ञात लोगों के नंबरों से कॉल कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस संबंध में कोतवाल रामज्ञा सिंह ने बताया कि कॉल डिटेल हासिल कर जांच कर जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।