फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती व कमजोर इम्यूनिटी वालों की नहीं लगेगी ड्यूटी, शासन से जारी की नई गाइडलाइन

Sun, 31 May 2020 06:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • 55 वर्ष से ऊपर हैं तो भी नहीं लगेगी ड्यूटी
  • ऐसे कर्मी विभाग को करें सूचित, कोरोना वार्ड में नहीं लगेगी ड्यूटी

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के बीच गर्भवती, कमजोर इम्यूनिटी और 55 साल से ऊपर के कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। ऐसे कर्मियों के लिए शासन ने नई गाइडलाइन जारी की है। इसमें कहा है कि ऐसे कर्मियों की ड्यूटी कोरोना वार्ड में बिल्कुल न लगाएं। इसके अलावा बीमार कर्मियों को भी ड्यूटी में छूट दें।
विज्ञापन

 
कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार हर स्तर पर प्रयास कर रही है। डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित न होने पाएं, इसके लिए कर्मियों को ड्यूटी में रियायत दिया जा रहा है। गर्भवती या जिनका बच्चा तीन साल से छोटा है, कमजोर इम्यूनिटी और 55 साल से ऊपर के कर्मचारियों की ड्यूटी कोरोना वार्ड में न लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह निर्णय डॉक्टरों और डब्लूएचओ की सलाह पर शासन ने लिया है। डॉक्टरों का मानना है कि ऐसे कर्मियों पर कोरोना वायरस का असर ज्यादा होगा। इसकी वजह से संक्रमण फैलने की संभावना भी ज्यादा रहेगी।
विज्ञापन


ऐसे में अगर एक कर्मी संक्रमित होता है या फिर एक महिला स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित होती है तो कई संक्रमण के शिकार बन सकते हैं। ऐसे हालात में इनकी ड्यूटी कोरोना वार्ड में न लगाई जाए। साथ ही कोरोना से संबंधित अन्य कामों में भी न लगाई जाए।

इनसे अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में अन्य काम लिए जाएं। बीआरडी के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि गाइडलाइन के अनुसार ड्यूटी लगाई जा रही है। 55 साल से ऊपर और गर्भवती महिलाओं की ड्यूटी नहीं लगा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें