फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बस्ती में तेरह साल के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 27 Jan 2020 06:23 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। (इनसेट में मृतक) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के बस्ती जिला में एक 13 साल के छात्र ने रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि इस घटना के समय घर को कोई भी नहीं था। फिलहाल पुलिस आत्महत्या का कारण पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन


मामला बस्ती जिले के नगर थाने के टेमा गांव की है। शनिवार को करन चौहान (13)  दोपहर एक बजे स्कूल से घर वापस आया था और छत पर जाकर अन्य बच्चों के साथ बैठ गया। इस दौरान घर पर कोई नहीं था।

कुछ देर बाद जब परिजन घर आए तो उन्हें करन नहीं मिला। देर शाम परिजनों की नजर छत पर लगे कुंडी पर पड़ी तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। उन्होंने देखा कि रस्सी के सहारे करन का शव लटक रहा है। इसके बाद घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके एसआई चंद्रकांत पांडेय, कांस्टेबल अरूण शर्मा व  अन्य सिपाही पहुंचे। पुलिस ने रविवार की सुबह शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें