अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। हॉक स्पोर्ट्स के तत्वावधान में राजेश कुमार श्रीवास्तव मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट तृतीय संस्करण का आयोजन तीन से 10 फरवरी तक किया जाएगा। यह टूर्नामेंट सेंट एंड्रयूज कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इसमें मंडल क्रिकेट एसोसिएशन से पंजीकृत एकेडमी व टीमें प्रतिभाग करेंगी। सभी मुकाबले नाकआउट आधार पर खेले जाएंगे।
टूर्नामेंट के अध्यक्ष रामायण श्रीवास्तव व आयोजन सचिव प्रभात गौंड ने बताया कि टूर्नामेंट के सभी मैच 40-40 ओवर के होंगे, जो लाल गेंद से और सफेद किट में खेले जाएंगे। खिलाड़ियों के लिए कट ऑफ डेट एक सितंबर 2009 निर्धारित की गई है। यानी खिलाड़ी का जन्म इस तिथि के बाद का होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि हर मैच में प्लायर ऑफ द मैच की ट्राॅफी प्रदान की जाएगी। वहीं, फाइनल के दौरान बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बाॅलर, प्लेयर आफ द टूर्नामेंट, फाइनल मैच के उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए व्यक्तिगत ट्राॅफी के साथ विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा निखारने और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का अनुभव प्राप्त करने का बेहतरीन मंच प्रदान करेगी।