फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शटर तोड़कर आभूषण की दुकान में चोरी, नकदी समेत हजारों का सामान पार

Sun, 19 Jul 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पाली (गोरखपुर)। सहजनवा थाना क्षेत्र के घघसरा चौकी अंतर्गत नगर पंचायत घघसरा के हनुमंत नगर वार्ड स्थित जिला परिषद कॉलोनी में शुक्रवार रात चोरों ने एक आभूषण की दुकान का शटर तोड़कर नकदी और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घघसरा बाजार निवासी प्रदीप वर्मा ने बताया कि वह शुक्रवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर टूटा मिला। चोर शटर को फैलाकर दुकान के भीतर दाखिल हुए और करीब 30 हजार रुपये मूल्य के चांदी के पुराने आभूषण, पांच हजार रुपये नकद व लगभग 15 हजार रुपये की कृत्रिम आभूषण चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जबकि फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। उन्होंने तहरीर दी है।
सीओ कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। उपलब्ध साक्ष्यों और फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें