इन घटनाओं का हुआ पर्दाफाश
खोराबार इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने बताया कि जनवरी में खोराबार के जंगल सिकरी, मार्च में बिनटोलिया व रामगढ़ उर्फ रजही, अप्रैल में रामगढ़ताल के आजादनगर पूर्वी, साकेत नगर व मार्च में भरवलिया बुजुर्ग में बंद मकान में घुसकर चोरी कर चुका है। वह ताले को पेचकस की सहायता से खोलता था। वहीं, सितंबर 2021 में उसने गीडा के बोकटा चौराहे के पास स्थित एक मकान में और जनवरी 2022 में साईं होटल गीडा के पास एक मकान में चोरी किया है। अप्रैल 2022 में तेलिया डीह स्थित एक मकान से भी उसने चोरी किया है।
ये सामान हुए बरामद
13 अंगूठी, एक गले का हार, एक पेंडल सेट, एक मांगटीका, एक-एक नथिया व लरी, आठ कान का झाला, दो कनौथी, चार कान की बाली, आठ कान का सुई धागा, चार कान का टप्स, एक छोटा टुकड़ा बरामद हुआ है।