फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: अयोध्या जाने निकला दिव्यांग आठ महीने से लापता, महाराष्ट्र में बंधक बनाकर भीख मंगवाने का आरोप

Sun, 08 Nov 2026 09:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

परिजनों ने अयोध्या और गोरखपुर पुलिस के साथ ही उच्चाधिकारियों से शिकायत कर आलोक की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। आरोप है कि 18 जनवरी 2026 को सुबह करीब 11 बजे आलोक ने दूसरे नंबर से अपने भाई को फोन किया। उन्होंने बताया कि अगस्त 2025 में कुछ लोगों ने उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर महाराष्ट्र पहुंचा दिया था।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या जाने की बात कहकर घर से निकला दिव्यांग आठ महीने से लापता था। परिजन उसकी तलाश में पुलिस और अधिकारियों के चक्कर काटते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच एक दिन उसका फोन आया तो उसने जो आपबीती बताई, उससे परिवार के लोग सन्न रह गए।
विज्ञापन


आरोप है कि कुछ लोगों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर महाराष्ट्र के मालेगांव पहुंचा दिया। वहां बंधक बनाकर जबरन भीख मंगवाई जा रही है। विरोध करने पर मारपीट की जाती है और हत्या की धमकी दी जाती है। मामले में अदालत के आदेश पर कैंट पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

कैंट क्षेत्र के सिघड़िया निवासी अधिवक्ता आशुतोष कुमार सिंह के मुताबिक, उनके भाई आलोक कुमार सिंह (49) दोनों पैरों से दिव्यांग हैं और ट्राइसाइकिल से चलते हैं। दो जून 2025 को मुख्यमंत्री की ओर से मिली बैटरी चालित साइकिल लेकर वह अयोध्या जाने की बात कहकर घर से निकले थे। 12 जुलाई को जन्मदिन के मौके पर उन्होंने फोन कर 250 रुपये मांगे। रुपये भेजने के बाद उन्होंने बताया कि वह अयोध्या के एक शिव मंदिर में हैं और सावन के बाद घर लौट आएंगे। इसके बाद उनका संपर्क टूट गया।
विज्ञापन


परिजनों ने अयोध्या और गोरखपुर पुलिस के साथ ही उच्चाधिकारियों से शिकायत कर आलोक की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। आरोप है कि 18 जनवरी 2026 को सुबह करीब 11 बजे आलोक ने दूसरे नंबर से अपने भाई को फोन किया। उन्होंने बताया कि अगस्त 2025 में कुछ लोगों ने उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर महाराष्ट्र पहुंचा दिया था।

फिलहाल उन्हें मालेगांव में दुर्गा मंदिर के पीछे एक झुग्गी में रखा गया है। अवधेश और सूरज नाम के व्यक्ति उन पर निगरानी रखते हैं। निगरानी करने वालों के बाहर जाने पर उन्हें फोन करने का मौका मिला। उन्होंने यह भी बताया कि किसी को जानकारी देने पर आरोपी हत्या की धमकी देते हैं।

आशुतोष ने एडीजी समेत कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। सीजेएम त्विषि श्रीवास्तव के आदेश पर कैंट पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(4) के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ कैंट अरुण कुमार एस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें