फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो दिवसीय बैंक हड़ताल से पहले अलग-अलग होगा विरोध-प्रदर्शन

Fri, 20 Jan 2023 01:28 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

पिछले सेवानिवृत्त बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पेंशन व अन्य मुद्दों पर समाधान व्यवस्था बनाई जाए। बेहतर ग्राहक सेवा सुनिश्चित करने के लिए बैंकों में सभी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती की जाए। नई पेंशन योजना को समाप्त करें और पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की तरफ से 30 व 31 जनवरी को सभी बैंकों में हड़ताल रहेगी। संगठन की तरफ से पूरे देश के बैंकों में हड़ताल की अपील की गई है। इसे सफल बनाने के लिए यूनियंस की तरफ से 20 जनवरी से विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


फोरम के वरिष्ठ पदाधिकारी यूपीएन सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर सभी बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर देश के हर जिले पर धरना प्रदर्शन करेंगे। ये सिलसिला 20 जनवरी से शुरू हो जाएगा। विभिन्न मांगों के संबंध में बैंकों में हड़ताल की जाएगी। उन्होंने अपनी मांगों की जानकारी दी। बताया कि सप्ताह में 5 बैंकिंग दिवस की शुरुआत की जाए।

पिछले सेवानिवृत्त बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पेंशन व अन्य मुद्दों पर समाधान व्यवस्था बनाई जाए। बेहतर ग्राहक सेवा सुनिश्चित करने के लिए बैंकों में सभी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती की जाए। नई पेंशन योजना को समाप्त करें और पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए।
विज्ञापन


12वें द्विपक्षीय समझौते हैं, इन्हें लेकर भारतीय बैंक संघ यूनियन से बातचीत शुरू की जाए। बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक रोड में 20 जनवरी से दोपहर 2 बजे के बाद सभी पदाधिकारी विरोध-प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा तारामंडल स्थित भी बैंक की शाखा पर प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें