फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू का नाम रोशन करने वाले छात्रों की होगी स्पेशल परीक्षा

Wed, 10 Jan 2024 06:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया निर्णय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रहे विद्यार्थियों के लिए स्पेशल परीक्षा कराने का फैसला लिया है।
स्पोर्ट्स, एनसीसी, एनएसएस और रोवर्स-रेंजर्स के कुछ खिलाड़ी, कैडेट्स, स्वयंसेवक प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे हैं। इस वजह से वे वर्तमान में आयोजित स्नातक और परास्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं में भाग नहीं ले पाए।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. पूनम टंडन के संज्ञान में जब यह मामला आया तो उन्होंने इन विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय के हितों को ध्यान में रखते हुए विशेष परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। जल्द ही इसे परीक्षा समिति की बैठक में अधिष्ठाता छात्र कल्याण के प्रस्ताव को रखा जाएगा।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र/छात्राएं इन प्रतियोगिताओं में पूर्ण मनोयोग से अपना योगदान देकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर सकें इसलिए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें