फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रिंग रोड के किसी भी स्थान पर न रहे कंजेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीएम योगी ने किया रामगढ़ताल रिंग रोड फेज-2 का निरीक्षण, दिए निर्देश
अधिकारियाें ने बताया, मई 2026 तक बन जाएगा रिंग रोड

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रामगढ़ताल रिंग रोड के किसी भी स्थान पर संकुचन (कंजेशन) नहीं दिखना चाहिए। इसे लेकर अगर कहीं भी दिक्कत या अवरोध है तो उसे समय रहते दूर करा दिया जाए। सड़क पर पानी न जमा होने पाए, इसका भी ध्यान रखें। अफसरों ने सीएम को बताया कि रिंग रोड का निर्माण कार्य मई 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।



सीएम योगी शनिवार शाम मोहद्दीपुर से सहारा एस्टेट तक रामगढ़ताल के किनारे 28.60 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन 4.20 किलोमीटर लंबे ताल रिंग रोड का निरीक्षण कर रहे थे। इसका निर्माण गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से कराया जा रहा है। शनिवार को निर्माण की प्रगति का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने ले आउट, ड्राइंग मैप और वीडियो को देखकर सड़क के बारे में हर पहलू की जानकारी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सीएम ने निर्माण के शुरुआती ठिकाने पर कंजेशन दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क के किनारे नाले को टैप करने और ड्रेनेज सिस्टम को ठीक करने की भी हिदायत दी।
विज्ञापन


अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि रिंग रोड से कनेक्ट सहारा एस्टेट के पास एक नई जेटी भी बनाई जाएगी। रिंग रोड पर 13.33 करोड़ रुपये की लागत से रोड के किनारे रिटेनिंग वॉल, ड्रेन, एयरवाल्व चैंबर और मेनहोल की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें