फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आरोपी डॉक्टर के खिलाफ दोबारा जांच हो.. किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। नौसड़ के इंद्राचक की रहने वाली युवती के गलत इलाज के चलते लकवाग्रस्त हो जाने के मामले में परिजनों ने जांच में पक्षपात का आरोप लगाते हुए मंगलवार को प्रदर्शन किया। इन लोगों ने मामले में दोबारा उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

नौसड़ के इंद्राचक निवासी युवती की मां गीता देवी ने बताया कि बीते 12 जनवरी को बेटी के पेट में तेज दर्द हो रहा था। उसे लेकर एकला बाजार स्थित निजी अस्पताल गई तो डॉक्टर ने किडनी में पथरी बताया। उसके इलाज के बाद बेटी के शरीर के एक हिस्से में लकवा मार गया। इस मामले में सीएमओ से डॉक्टर के खिलाफ शिकायत की गई थी। घरवालों का आरोप है कि जांच में पक्षपात करते हुए डॉक्टर के पक्ष में रिपोर्ट लगा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें