महेवा मंडी की खबर में - गल्ला मंडी में रात को उतरती सब्जियां.. स्रोत व्यापारी।
-फुटकर में मटर व गोभी 25 से 30 रुपये किलो मिल रही
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। ठंड में गोभी, मटर की आवक बढ़ गई है। इसके साथ ही पालक, बथुआ की भी आवक महेवा मंडी में ज्यादा है। इस कारण अब यह सब्जियां सस्ती हो रही हैं।
बता दें कि महेवा मंडी में गोभी, मटर, पालक, बथुआ, सरसों व मेथी आदि ज्यादा आ रही है। मंडी में प्रतिदिन लगभग यह सब सब्जियों की आवक 20-20 टन प्रतिदिन हो रही है। यह सब्जियां अब सस्ती हो रही हैं। गोभी व मटर लगभग 25 से 30 रुपये किलो मिल रही है। वहीं पालक 30 रुपये किलो लोग खरीद रहे हैं।
इसके साथ ही बथुआ, सरसों व मेथी आदि 40 से 50 रुपये किलो के आसपास मिल रहा है। व्यापारी रमजान मेकरानी ने बताया कि इस समय ठंड के सीजन की हरी सब्जियों की आवक ज्यादा हो रही है। इस समय गोभी, मटर व साग की आवक भरपूर है व इसकी बिक्री भी ज्यादा है।