उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया। इन चोरों की बातें सुनकर एक पल के पुलिस भी सन्न रह गई।
दरअसल, हरपुर बुदहट पुलिस ने कटसहरा व रघुनाथपुर के प्राथमिक विद्यालयों में चोरी करने के आरोपी राजू उर्फ मोहम्मद वसीम और शत्रुघ्न को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को मुखबिर की सूचना पर कोटसहरा के कब्रिस्तान के पास से पकड़ा।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि अपने शौक पूरे करने के लिए दो महीने पहले प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर के स्कूल के कमरे का ताला तोड़ कर रजिस्टर, कुर्सी, कैरम बोर्ड और हथौड़ी की चोरी की थी। जिसको कब्रिस्तान के तालाब के पास गड्ढे में छिपा दिया।
उनकी बातें सुनकर पुलिस एक मिनट के सन्न रह गई। इसके बाद पुलिस ने उनके बताए स्थान पर गई और चोरी का छिपाया हुआ सामान बरामद कर लिया।