फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: नशे में कहासुनी के दौरान हुई थी युवक की हत्या, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

Wed, 07 Apr 2021 05:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • होली के दिन वारदात के बाद से फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के खजनी थानाक्षेत्र के भीटी खोरिया गांव निवासी उमेश पाण्डेय की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसी गांव के रहने वाले विपिन पाण्डेय को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि होली के दिन खेत में बैठकर शराब पीने के दौरान कहासुनी हुई थी। गुस्से में उसने डंडे से उमेश के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए जिसमें उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


एसपी दक्षिणी अरुण कुमार सिंह के मुताबिक भीटी खोरिया निवासी उमेश और विपिन दोस्त थे। होली के दिन दोनों गांव के बाहर गेहूं के खेत में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई।

नशे में धुत विपिन मारपीट में आपा खो बैठा और डंडे से उमेश के सिर पर कई वार किए। उमेश को खून से लथपथ देख विपिन वहां से भाग निकला। उमेश खेत ही पड़ा रहा और अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। देर शाम तक उमेश के घर न पहुंचने पर घरवालों तलाश शुरु की। कहीं पता न चलने पर थाने पर सूचना दी।
विज्ञापन


दूसरे दिन सुबह गांव वालों ने खेत में उमेश का शव देखा। पुलिस ने छानबीन शुरु की तो पता चला कि गांव वालों ने विपिन को उमेश के साथ शराब पीते हुए देखा था। पुलिस विपिन के घर पहुंची तो वह गायब था। इससे उस पर शक गहराया और गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश देने लगी।

बुधवार को डोमरघाट रोड बाबा की कुटिया के पास से उसे दबोच लिया गया। पुलिस के मुताबिक विपिन आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ पंजाब के लुधियाना में भी हत्या का केस दर्ज है।
विज्ञापन







 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें