फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मनबढ़ों ने बाइक सवार युवक को रास्ते में घेरकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर में इमलिहवा मार्ग पर घर लौट रहे युवक को छह लोगों ने रास्ते में घेरकर बुरी तरह पीट दिया। इसमें युवक का हाथ टूट गया और सिर फट गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम शत्रुध्नपुर के फुटहवा इनार निवासी संगम जायसवाल अपने साथी साहिल के साथ रविवार की शाम को भरतपुर इमलिहवा से शिवरात्रि मेला से बाइक से घर आ रहा था। युवक का आरोप है कि रास्ते में आरोपियों ने बाइक को रोक कर लाठी-डंडों से बुरी तरह से पिटाई की जिससे उसको गंभीर चोटें आई हैं। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरीचौरा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल जारी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें