फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवक की हत्या के बाद भड़के ग्रामीण.. हाईवे जाम, गांव में भी तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। चिलुआताल इलाके के तेनुहिया गांव में रविवार शाम अरुण की हत्या के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने पहले पुलिस को गांव में घेर लिया। अफरा-तफरी के बीच ग्रामीणों ने पुलिस वालों को दौड़ा लिया। इसके बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सामने गोरखपुर-महराजगंज हाईवे जाम कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंची और उन्हें वहां से हटाया।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों ने मेडिकल कॉलेज चौकी पर करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन किया। मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंची और किसी तरह उन्हें शांत कराया और वापस भेजा। वहीं, घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।
ग्रामीणों ने बताया कि शाम पांच बजे के करीब अरुण अपने दोस्तों के साथ गांव के बगल में करीमनगर गया था। दोस्तों के साथ वापस आया तो गांव के फील्ड में खड़े होकर बात कर रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया। इसमें से किसी ने असलहा निकाल कर गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर मैदान में खेल रहे लड़के दौड़े तब तक हमलावर वहां से भाग निकले। लड़कों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश की लेकिन हमलावर बाइक की स्पीड बढ़ाकर भाग निकले।
विज्ञापन

सूचना के बाद गांव में पुलिस पहुंची तो उनसे ग्रामीणों की झड़प हो गई। इस पर पुलिसकर्मियों को स्कूटी और डायरी छोड़कर वहां से भागना पड़ा।
अरुण निषाद दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई तरुण है। अरुण पेंट पाॅलिश का काम करता था। हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से हत्यारोपियों की तलाश कर रही है।


सुबह लगाया था शिवरात्रि का स्टेटस
अरुण सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय था। इंस्टाग्राम पर वह रील्स अपलोड करता रहता था। अरुण के दोस्तों ने बताया कि सुबह ही उसने शिवरात्रि का स्टेटस लगाया था। दोपहर तक सब सही था। अचानक उसे कुछ लोग बुलाकर ले गए और उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें