फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला ने साथियों संग मिलकर रेलकर्मी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक सप्ताह में दो अलग-अलग लोगों ने शाहपुर थाने में आरोपी पर दर्ज कराया है केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शाहपुर इलाके के रेलवे कॉलोनी में रहने वाले रेलकर्मी संतोष ने महिला और उसके साथियों पर मारपीट, धमकी देने का केस दर्ज कराया है। आरोपी कुलवंती पर अभी कुछ दिन पहले भी मारपीट व जेवर छिनने का केस दर्ज किया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, संतोष कुमार ने शाहपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि 24 सितंबर की शाम करीब सात बजे सब्जी लेने के लिए अपने आवास से बाहर निकल रहा था, तभी सामने आवास में रहने वाली कुलवंती ने जान बूझकर रास्ते में अपनी स्कूटी खड़ी कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। स्कूटी किनारे करने के लिए कहने पर गालियां देने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष का आरोप है कि विरोध करने पर कुलवंती ने घर में हथियार से लैस बैठे तीन-चार लोगों को बुला लिया। जिन्होंने हमला बोल दिया। संतोष के सिर और नाक पर गंभीर चोटें आईं। अभी 26 सितंबर को कुलवंती पर बिछिया हनुमान मंदिर के समीप रहने वाली प्रियंका सिंह पत्नी विनीत कुमार सिंह ने केस दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें