फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नहीं डूबेंगे रोहिन नदी के किनारे बसे गांव...तटबंधों पर बन रहे दो पंपिंग स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रोहिन नदी के किनारे गांवों को बाढ़ की विभिषिका से बचाने के लिए दो पंपिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। मछलीगांव-अलगटपुर तटबंध और मानीराम-डोमिनगढ़ तटबंध पर बन रहे पंपिंग स्टेशन बनाने में 112 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जून 2027 तक बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन


मछलीगांव-अलगटपुर तटबंध के किमी 18.200 पर कलान नाले पर कल्याणपुर के पास बनाया जा रहा है। करीब 55 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाले पंपिंग स्टेशन में 40 क्यूसेक क्षमता के सात पंप लगाए जाएंगे। इसके अलावा यहां एक स्टैंडबाई पंप सहित 20 क्यूसेक क्षमता के तीन पंप भी होंगे। पंपों के निर्बाध संचालन के लिए 750 केवीए के चार डीजल जेनसेट और 62.5 केवीए का एक जेनसेट लगाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में 35 प्रतिशत से अधिक कार्य कराया जा चुका है।
दूसरा पंपिंग स्टेशन रोहिन नदी के दाएं तट पर स्थित मानीराम-डोमिनगढ़ तटबंध के किमी 10 पर ग्राम सिरिया के पास 57 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन है। करीब 40 प्रतिशत भौतिक प्रगति वाली इस परियोजना में भी 40 क्यूसेक क्षमता के सात पंप लगाए जाएंगे। साथ ही एक स्टैंडबाई पंप सहित 20 क्यूसेक क्षमता के तीन पंप भी होंगे। पंपों के संचालन के लिए 750 केवीए के चार डीजल जेनसेट और 62.5 केवीए के एक जेनसेट की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

ड्रेनेज खंड के अधिशासी आनंद गौतम बताते हैं कि रोहिन नदी पर बनने वाले ये स्टेशन न केवल ग्रामीण इलाकों की फसलों को डूबने से बचाएंगे, बल्कि शहरी सीमा से सटे उन इलाकों को भी राहत देंगे जहां नदी के बैकवॉटर के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो जाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें