फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किशोरी अपहरण मामले में बिहार तक पहुंची पुलिस, आरोपी दंपती भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र से किशोरी के अपहरण के मामले में बिहार के गोपालगंज जिले तक पहुंची पुलिस को बड़ी सफलता तो नहीं मिली लेकिन जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस की दबिश से पहले ही आरोपी दंपती भाग गए। मोबाइल फोन बंद कर सिम तोड़ देने से उनकी लोकेशन भी ट्रेस नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों के परिजनों ने बताया कि दंपती ने गोरखपुर की दो अन्य किशोरियों को भी कहीं बंधक बनाकर रखा है। इसके बाद पुलिस अब उन किशोरियों की पहचान और ठिकाने का पता लगाने में जुट गई है।
मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है, जहां शनिवार दोपहर एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने थाने में तहरीर दी। जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें एक दंपती किशोरी को ऑटो से ले जाते दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर पुलिस रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां से जानकारी मिली कि किशोरी को बिहार जाने वाली ट्रेन में बैठाया गया है। तकनीकी सर्विलांस और अन्य सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम गोपालगंज जिले के यादवपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव पहुंची लेकिन वहां आरोपी पहले ही भाग चुके थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी दंपती गोरखपुर में रहकर काम करते हैं और किशोरियों को बहला-फुसलाकर बिहार ले जाते हैं। वहां उन्हें बंधक बनाकर काम कराने की बात भी सामने आई है। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि पुलिस की दो टीमें किशोरी की तलाश में लगी हैं। साथ ही दो अन्य किशोरियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों से पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें