फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ढाई लाख के इनामी बदमाश के परिवार पर जमीन कब्जे का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले के मोस्ट वांटेड और ढाई लाख रुपये के इनामी एक बदमाश के परिवार पर एक महिला की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा है। बृहस्पतिवार को पीड़िता पुलिस कार्यालय पहुंची और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई के साथ सुरक्षा की गुहार लगाई। मामले में एसपी उत्तरी ने झंगहा थाना पुलिस को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुगहा गांव निवासी संगीता ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोप है कि कुख्यात अपराधी के परिवार के सदस्य जमीन पर कब्जा करने के लिए दबाव बना रहे हैं और विरोध करने पर धमकियां दे रहे हैं, जिससे परिवार दहशत में है।
बताया जाता है कि वह कुख्यात अपराधी एक दशक से पुलिस को चकमा देता आ रहा है। उस पर सेवानिवृत्त दरोगा समेत चार लोगों की हत्या का आरोप है। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है और एसटीएफ सहित विभिन्न टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। पीड़िता का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण वह भय के माहौल में रह रही है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़ी घटना की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए झंगहा थाना पुलिस को जांच कर रिपोर्ट देने और आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें