फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दूसरी पत्नी के उकसावे पर पहली पत्नी और तीन बच्चों को पीटकर घर से निकाला

Fri, 10 Jul 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गीडा (गोरखपुर)। क्षेत्र में दूसरी पत्नी के उकसावे पर पति द्वारा पहली पत्नी और तीन बच्चों के साथ मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर गीडा पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ज्योति चौबे की शादी विजय कुमार से हुई है। पीड़िता का आरोप है कि विजय कुमार का चाल-चलन ठीक नहीं है। उसने तीन बच्चों की मां को दूसरी पत्नी बना रखा है और उसके साथ गोरखपुर में रह रहा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पति अक्सर उसे और बच्चों को मारता-पीटता था। दूसरी पत्नी के कहने पर उसने मारपीट कर उसे बच्चों सहित घर से निकाल दिया। अब वह पैतृक जमीन बेचने की कोशिश कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस से जमीन की बिक्री पर रोक लगाने और पति विजय कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें