फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति जागरूकता के लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय से निकली स्कूटी रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ''नारी शक्ति वंदन अधिनियम'' के प्रति व्यापक जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को स्कूटी रैली निकाली गई। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

यह रैली डीडीयू के मेन गेट से शुरू होकर गणेश चौराहा, टाउनहॉल चौराहा, जिला परिषद रोड, डीएम आवास व आरटीओ ऑफिस होते हुए वापस विश्वविद्यालय में पहुंचकर समाप्त हुई। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हेल्पलाइन नंबर 9667173333 पर मिस्ड कॉल देकर अपना समर्थन दर्ज कराने के लिए भी प्रेरित किया।
इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को समान अवसर प्रदान करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त बनाने का एक ऐतिहासिक कदम है। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी प्रो. दिव्या रानी सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता लाने के साथ-साथ महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता की भावना को सुदृढ़ करते हैं। इस अवसर पर डॉ. अनुपमा कौशिक, संध्या त्रिपाठी, सुधा मोदी, डॉ. के. सुनीता, डॉ. सुषमा पांडेय, डॉ. सुषमा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


मानव श्रृंखला बनाकर किया नारी शक्ति को प्रदर्शित

गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज काॅलेज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत नारी शक्ति दीवार व मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. एसडी राजकुमार ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए यह अधिनियम एक ऐतिहासिक कानून है। आज मानव श्रृंखला का निर्माण कर हम नारी शक्ति को प्रदर्शित कर रहे हैं। संचालन प्रो. जेके पांडेय ने किया। इस मौके पर प्रो. सीमा शेखर, प्रो. ईसी दास, प्रो. रोहित श्रीवास्तव, डॉ. जेपी यादव, प्रो. निधि लाल, डॉ. पूजा आनंद, डॉ. सुनीता पाॅटर, डॉ. सुचिता इलियास, डॉ. रश्मि प्रभा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें