फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कल होगा सीनियर ओपेन जनपदीय शतरंज टीम का ट्रायल

Sat, 03 Oct 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पांच चक्रों में रैपिड आधार पर होंगे मुकाबले, चार खिलाड़ियों का होगा चयन
विज्ञापन

- चयनित खिलाड़ी गाजियाबाद में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

गोरखपुर। यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन से संबद्ध गोरखपुर जिला शतरंज संघ की ओर से सीनियर ओपेन जनपदीय शतरंज टीम का ट्रायल चार अक्तूबर को होगा। प्रतियोगिता एडी मॉल के पास सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन

गोरखपुर जिला शतरंज संघ के सचिव जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता पांच चक्रों में रैपिड आधार पर खेली जाएगी। प्रत्येक चक्र का समय 15 मिनट और 10 सेकंड की बढ़ोतरी का होगा। ट्रायल में किसी भी आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। जनपदीय टीम के लिए चार खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 23 से 26 अक्तूबर तक गाजियाबाद में आयोजित यूपी स्टेट इंटरनेशनल रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में गोरखपुर टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इच्छुक खिलाड़ी चार अक्तूबर को सुबह 9:30 से 10 बजे के बीच प्रतियोगिता स्थल पर निर्धारित शुल्क जमा कर प्रवेश ले सकेंगे। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण शाम 3:30 बजे से होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें