फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जाम से यातायात व्यवस्था चरमराई, घंटों रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
छात्रसंघ भवन के पास लगा जाम।अमर उजाला
विज्ञापन
- सदर तहसील गेट के सामने सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से वाहनों की पार्किंग से बढ़ी दिक्कत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शहर में सोमवार को जाम ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी। पूर्वांह्न करीब 11 बजे के बाद से शहर की अधिकांश प्रमुख सड़कों पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई और लोग घंटों जाम में फंसे रहे। कार्यालय जाने वाले कर्मचारी, स्कूली बच्चे, व्यापारी और अन्य लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
छात्रसंघ चौराहा, हरिओम नगर तिराहा, सदर तहसील और टाउन हॉल के सामने जाम सबसे अधिक रहा। हालात ऐसे थे कि एक स्थान से निकलने में लोगों को 20 से 25 मिनट तक का समय लग गया। सदर तहसील गेट के सामने सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से वाहनों की पार्किंग जाम का मुख्य कारण बनी। फुटपाथ के साथ-साथ आधी सड़क तक वाहनों को खड़ा कर दिया गया था। इससे यातायात लगभग ठप हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम के कारण कई लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके, जिससे उनमें नाराजगी देखने को मिली। दोपहर करीब दो बजे तक शहर के कई इलाकों में हालात सामान्य नहीं हो सके। शाम के समय मोहद्दीपुर क्षेत्र में भी जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यातायात पुलिस की तैनाती न होने और अवैध पार्किंग पर सख्ती न किए जाने से जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है। जाम बढ़ते देख यातायात कर्मियों की संख्या बढ़ाई गई तब जाकर स्थिति नियंत्रित हो सकी। एसपी ट्रैफिक राजकुमार पांडेय ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने जाम को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें