फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक को गोली से उड़ाया, कातिल को पुलिस ने पकड़ा, पर भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक को गोली से उड़ाया, कातिल को पुलिस ने पकड़ा, पर भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
विज्ञापन

कुशीनगर। तरयासुजान के रामपुर बंगरा गांव में सोमवार की सुबह एक युवक ने शिक्षक की उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने मकान को घेर लिया। ऐसे में आरोपी ने छत पर चढ़कर हवाई फायरिंग कर दी। करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया, परंतु गुस्साई भीड़ ने पुलिस से छीनकर आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने मृत आरोपी के खिलाफ हत्या और अज्ञात भीड़ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। एसपी ने इस मामले में एसओ को निलंबित कर दिया। साथ ही मौके पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। घटना की वजह अभी पता नहीं चल सकी है।
तमकुहीराज, तरयासुजान व सलेमगढ़ प्रतिनिधियों के अनुसार रामपुर बंगरा निवासी राजेश सिंह गांव में शिक्षामित्र हैं, जबकि उनके छोटे भाई सुधीर सिंह बिहार में अध्यापक थे। दोनों भाइयों का परिवार गोरखपुर के नंदानगर में रहता है। पुलिस के मुताबिक स्कूटी सवार एक युवक आर्यमन यादव सोमवार की सुबह सात बजे राजेश को खोजते हुए गांव पहुंचा। उसने खुद को मित्र बताते हुए राजेश से मिलने की इच्छा जताई। राजेश की मां ने उसे बैठाया और चाय दी। युवक ने भोजन करने की इच्छा जताई तो राजेश की मां उसे बैठाकर भोजन बनाने में जुट गईं। इसी दौरान बिहार के पकड़ी में शिक्षक राजेश के छोटे भाई सुधीर सिंह आ गए। आरोप है कि युवक ने सुधीर को देखते ही उनके सीने में गोली मार दी। सुधीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर राजेश की मां बाहर निकलीं और मुख्य गेट बंद कर शोर मचाने लगीं। कुछ ही देर में गांव के लोग जुट गए। बाहर से गेट बंद होने और भीड़ को देखकर आरोपी आर्यमन मकान की छत पर चढ़कर धमकाने लगा। उसने दो फायर भी किए। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों साथ पहुंचे एसओ हरेंद्र मिश्र ने भी बगल की छत पर चढ़कर फायर किया और आरोपी को आत्मसमर्पण के लिए कहा। इसके बाद वह नीचे उतर गया, पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया, पर नाराज भीड़ ने उसे पुलिस से छुड़ा लिया और लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान गोरखपुर के नंदानगर, दरगही निवासी आर्यमन यादव के रूप में हुई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर एसपी विनोद कुमार मिश्रा, एसडीएम तमकुहीराज एआर फारूकी, सीओ फूलचंद कन्नौजिया के साथ पटहेरवा, विशुनपुरा व सेवरही पुलिस और एक प्लाटून पीएसी पहुंच गई। एसओ ने बताया कि मृत शिक्षक सुधीर की मां की तहरीर पर आर्यमन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा उन्होंने खुद की तहरीर पर अज्ञात भीड़ के खिलाफ आर्यमन यादव की गैरइरादतन हत्या का केस भी दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें