फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: निचलौल के होनहारों ने लहराया सफलता का परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। बुधवार शाम को जारी हुए सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणाम में निचलौल शहर स्थित सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी और सेंट जोसेफ स्कूल के मेधावियों ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। जहां सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा यशी पांडेय (95) फीसदी अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम रही। वही सेंट जोसेफ स्कूल में पलक वर्मा (96) फीसदी अंक हासिल कर टॉपर रही।
विज्ञापन


सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक जीएन त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि इंटरमीडिएट में हाई स्कूल की छात्रा यशी पांडेय ने सर्वाधिक (95) फीसदी अंक हासिल कर स्कूल में स्थान हासिल किया है। साथ ही स्कूल के छात्र निदा रियाज (94) प्रियांशु मौर्या (93) फीसदी अंक हासिल कर दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। जबकि सेंट जोसेफ स्कूल प्रबंधक रेंजी ऐसी ने बताया कि हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के छात्रा पलक वर्मा (96.4) फीसदी अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि सौम्या पाठक (95.8) और युवराज पांडेय (94) फीसदी अंक हासिल कर दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें