फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सूर्य का धनु राशि में होगा प्रवेश, जनमानस के लिए रहेगा मध्यम समय

विज्ञापन
डॉक्टर दिग्विजय शुक्ल
विज्ञापन
-15 दिसंबर की रात में सूर्य वृश्चिक से धनु राशि में कर रहे हैं प्रवेश, सूर्य का प्रभाव होगा कुछ कम
विज्ञापन

-गुरु की राशि में सूर्य के प्रवेश के बाद 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक लगेगा खरमास

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। सूर्य 15 दिसंबर की रात को मंगल की राशि वृश्चिक से निकलकर गुरु बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश कर रहे हैं। ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि इस परिवर्तन से गुरु की राशि में पहुंचने पर सूर्य कमजोर हो जाएंगे। इससे 16 दिसंबर को खरमास शुरू हो जाएगा। खरमास में शुभ कार्य पर विराम लग जाएगा। सूर्य के राशि परिवर्तन से जनमानस के लिए यह समय मध्यम रहेगा।
गोरखनाथ संस्कृत विद्यापीठ के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. दिग्विजय शुक्ल ने बताया कि सूर्य के कमजोर होने से लोगों को औसत लाभ होता है। यह परिवर्तन एक माह 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक रहेगा। इस दौरान शुभ कार्य भी नहीं होते हैं। 14 जनवरी के बाद सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर सूर्य का प्रभाव फिर मजबूत हो जाएगा।
विज्ञापन


इन राशियों पर यह होगा असर
मेष- इस राशि के लिए अच्छा समय है। पहले जो स्वास्थ्य, संतान व प्रेम की स्थिति खराब थी वह सही होगी। राजनीति में लाभ मिलेगा।
वृषभ- थोड़ बच कर चलें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सरकारी कार्याें में लापरवाही न करें, परेशानी में आ सकते हैं। रक्त संबंधित परेशानी हो सकती है। पहले से थोड़ा खराब समय हाेगा।
विज्ञापन

मिथुन- नौकरी चाकरी के लिए अच्छा समय है। जीवन साथी के साथ थोड़ी बहुत अनबन का अनुभव करेंगे। रोजगार के लिए यह समय अच्छा रहेगा।
कर्क- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। पिता से थोड़ी अनबन हो सकती है। बाकी सब ठीक रहेगा।
सिंह- बच्चों व परिवार से निकटता बढ़ेगी। थोड़ा क्रोध बढ़ सकता है, इसका ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। बाकी सब कुछ सामान्य रहेगा।
कन्या- घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में कुछ समस्याएं होने की आशंका है। मां से अनबन हो सकती है। इसके अलावा अन्य सभी चीजें ठीक रहेंगी।
तुला- पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। सरकारी तंत्र का भरपूर सहयोग मिलेगा। अपनों का साथ मिलेगा।
वृश्चिक- सरकारी तंत्र से जुड़ेंगे। वाणी पर ध्यान रखना होगा। बहुत कठोर वाणी न बोलें। बाकी सब ठीक रहेगा।
धनु- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। सरकारी तंत्र से जुड़ेंगे। पिता का सहयोग मिलेगा।
मकर- पिता व संतान से दूरी व अनबन की स्थिति बन सकती है। घरेलू सुख बाधित हो सकता है। यात्रा के संकेत मिल रहे हैं। सरकारी तंत्र से दुश्मनी न करें।
कुंभ- आय के नवीन स्रोत बनेंगे, पुराने स्रोत से भी धन आएगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल होगी।
मीन- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पिता का साथ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलने के संकेत मिल रहे हैं। यह काफी शुभ समय होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें