फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वॉलीबाल नेशनल चैंपियनशिप के लिए उत्कर्ष का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोरखपुर। वाॅलीबाल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए गोरखपुर के उत्कर्ष श्रीवास्तव का चयन हुआ है। उत्कर्ष उत्तर प्रदेश की टीम से खेलेंगे। टीम के चयन के लिए 10 दिसंबर को कानपुर में ट्रायल हुआ था।
विज्ञापन

उत्कर्ष इसके पहले भी राष्ट्रीय विद्यालयी वाॅलीबाल अंडर-17 प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम से राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम उप विजेता रही थी। उत्कर्ष वर्तमान में एमपी इंटर काॅलेज में अध्ययनरत हैं। 16 से 21 दिसंबर तक राजस्थान में होने वाली प्रतियोगिता में देश की प्रमुख टीमें भाग लेंगी। उत्कर्ष इससे पहले कई प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खेल चुके हैं। वह लिब्रो पोजीशन में खेलते हैं। वह विशेष रक्षात्मक खिलाड़ी हैं। सर्विस रिसीव कर रक्षात्मक पासिंग में माहिर हैं। उत्कर्ष के चयन पर उत्तर प्रदेश वाॅलीबाल संघ के उपाध्यक्ष वीएन मिश्रा, एमपी इंटर काॅलेज के खेल शिक्षक अभय प्रताप सिंह, वॉलीबाल कोच बृजेश यादव, देवेश यादव आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें