फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वांचल की ऐतिहासिक गणेश शुगर मिल को दोबारा संचालित करने की मांग तेज हो गई है। किसानों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसके पुनर्जीवन के लिए हस्तक्षेप की अपील की है।
विज्ञापन

फरेंदा जिला बनाओ मंच के संयोजक डॉ. आरएन सिंह ने कहा कि महराजगंज के आनंदनगर (फरेंदा) में लगभग 30 वर्षों से बंद पड़ी इस मिल के लिए नई भूमि की आवश्यकता नहीं बल्कि आधुनिक मशीनरी और तकनीकी उन्नयन से इसे फिर शुरू किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मिल के पास 781 एकड़ भूमि उपलब्ध है, जिससे चीनी उत्पादन के साथ इथेनॉल निर्माण की भी संभावनाएं हैं। किसानों का कहना है कि मिल चालू होने से गन्ने का स्थानीय स्तर पर बेहतर विपणन होगा, परिवहन लागत घटेगी और समय पर भुगतान सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने बिहार में बंद चीनी मिलों के पुनर्जीवन की योजना का उल्लेख करते हुए यूपी सरकार से भी गणेश शुगर मिल को जल्द दोबारा संचालित करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें