गोरखपुर। गोलघर स्थित बेबीलैंड शॉप में सोमवार को आग लगने से करीब दो करोड़ के नुकसान का अनुमान है। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की वजह से दुकान के अंदर के फर्नीचर, एसी और कपड़े जलकर राख हो गए।
दुकान की मालिक शाइनी अग्रवाल ने बताया कि केवल तीन दिन पहले सर्दी के लिए 60 लाख रुपये का नया माल आया था। आग से करीब दो करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग से दुकान के अधिकांश सामान नष्ट हो गए हैं। दुकान की सफाई के बाद बची हुई सामग्री की मरम्मत का काम जारी है। फायर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट था। चिंगारी निकलने के बाद आग तेजी से फैल गई। दुकान में कपड़े और प्लाई काफी ज्यादा है, जिससे आग फैलती गई।