फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कैंसर होगा या नहीं...स्वस्थ शरीर की कोशिका से ही पता चल जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंसर की प्रारंभिक पहचान की दिशा में नई खोज, कैंसर होने से पहले ही हो सकेंगे उपाय
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। कैंसर की प्रारंभिक पहचान की दिशा में वैज्ञानिकों ने बड़ी सफलता हासिल की है। किसी व्यक्ति को भविष्य में कैंसर होगा या नहीं, यह उसकी कोशिकाओं से ही पता चल जाएगा। यह रिसर्च टेलर एंड फ्रांसिस के ''जर्नल ऑफ बायोमॉलिक्यूलर स्ट्रक्चर एंड डायनेमिक्स'' में प्रकाशित हुआ है।

शोधकर्ताओं के मुताबिक, कैंसर तीन स्टेज में होता है। प्राय: पहले और मध्य स्तर का कैंसर लोगों को पता ही नहीं चल पाता। अंतिम चरण में ही इसका पता चल पाता है। कैंसर होने से पहले ही उसका पता चल सके, इन्हीं संभावनाओं पर शोध किया जा रहा था। इसके लिए एक स्वस्थ व्यक्ति और कैंसर संक्रमित व्यक्ति की कोशिकाओं की ऊर्जा का स्तर मापा गया। उनकी ऊर्जा में बड़ा अंतर सामने आया। यही अंतर कैंसर का कारण होता है।
विज्ञापन

शोध में यह भी पता चला कि कुछ उष्मीय ऊर्जा कैंसर के मुफीद हो जाते हैं। उदाहरण के लिए कुछ महिलाओं के गर्भाशय में गांठ मिलता है। ऑपरेशन के बाद सही हो जाता है लेकिन बाद में कैंसर हो जाता है। यह ऊर्जा में बहुत उतार या चढ़ाव की वजह से होता है। 10-12 प्रतिशत तक का अंतर सामान्य है लेकिन इससे ज्यादा अंतर खतरे की घंटी हो सकती है।



-

ऊर्जा का स्तर कम करने के लिए बन सकती है दवा

शोध में सामने आया है कि ऊर्जा का स्तर लंबे समय तक बढ़े रहने पर कैंसर होता है। कैंसर के कारण बनने वाले लक्षण मिल जाने का फायदा यह होगा कि भविष्य में इसे लेकर वैक्सीन या दवा विकसित की जा सकती है, जो स्वस्थ कोशिकाओं की ऊर्जा को मेंटेन रखे। कम्प्यूटेशनल शोध में 85-90 प्रतिशत तक सटीकता मिली है।

-
कैंसर की प्रारंभिक पहचान में सहायक

शोधकर्ताओं का मानना है कि इस खोज के आधार पर भविष्य में ऐसे जैव संकेतक विकसित किए जा सकते हैं, जिनकी सहायता से कैंसर के प्रारंभिक लक्षण प्रकट होने से पहले ही उसकी आशंका का आकलन किया जा सकेगा। इससे समय रहते उपचार संभव होगा और रोग की रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीति बनाई जा सकेंगी।



-
आधुनिक संगणनात्मक तकनीकों का उपयोग

इस शोध में आधुनिक संगणनात्मक तकनीकों जैसे-अणुगत गतिकी अनुकरण व मुक्त ऊर्जा विश्लेषण पद्धति का उपयोग किया गया। इन तकनीकों की सहायता से एंजाइम और डीएनए के बीच होने वाले सूक्ष्म ऊर्जा परिवर्तनों का विस्तृत अध्ययन किया गया।
विज्ञापन





वर्जन-

क्यू-1 कैटेगरी के जर्नल में शोध प्रकाशन विश्वविद्यालय के लिए यह गौरव का विषय है। कैंसर पूरी दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। इस शोध ने यह सिद्ध किया है कि भौतिकी और जैव विज्ञान के समन्वय से चिकित्सा विज्ञान में महत्वपूर्ण प्रगति संभव है। यह शोध कैंसर अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम है। भविष्य में कैंसर की रोकथाम व उपचार की दिशा में नई संभावनाएं खोल सकता है।

- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें