फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमजीयूजी में विद्यार्थियों और किसानों को आज सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
''विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश 2047'' के विजन पर होगा कार्यक्रम
विज्ञापन

एआई फॉर ऑल प्रशिक्षण के लिए योगदान देने वाले पांच किसान और 13 विद्यार्थी किए जाएंगे सम्मानित

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) में ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश 2047’ के विजन पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसमें वह एआई अवेयरनेस फॉर आल कार्यक्रम में योगदान देने वाले 13 विद्यार्थियों और हैकाथॉन के विजेताओं के साथ ही एआई फॉर फार्मर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़े पांच किसानों को सम्मानित करेंगे।

सीएम योगी की अध्यक्षता में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन व विशिष्ट अतिथि के रूप में टीसीएस के एमडी एवं सीईओ के कृतवासन उपस्थित रहेंगे। इस दौरान एमजीयूजी और सेंटर ऑफ मेडिकल इनोवेशन गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा के साथ एक एमओयू का भी आदान-प्रदान होगा।
विज्ञापन



कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव के अनुसार, एमजीयूजी की स्थापना पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की पहुंच के विस्तार में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। वर्तमान समय में यह विश्वविद्यालय आठ संकायों मेडिकल साइंसेज, आयुर्वेद, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज, हेल्थ एवं लाइफ साइंसेज, फार्मास्यूटिकल साइंसेज़, एग्रीकल्चर, कॉमर्स एवं मैनेजमेंट तथा कंप्यूटर एप्लिकेशन के माध्यम से 43 कार्यक्रम संचालित कर रहा है।
विज्ञापन

दस हजार से अधिक दर्शक क्षमता का स्टेडियम निर्माणाधीन
130 एकड़ में मौजूद एमजीयूजी में 10,000 से अधिक दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम का निर्माण प्रगति पर है, जो इनडोर और आउटडोर खेलों को बढ़ावा देगा। परिसर में 150 से अधिक औषधीय पौधों वाली आयुष वाटिका भी विकसित की गई है, जो पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों के अध्ययन और अनुसंधान को समर्थन प्रदान करती है। वर्तमान में विवि में लगभग 3400 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। एमजीयूजी एक नवाचार, अनुसंधान और मूल्य-आधारित शिक्षा के केंद्र के रूप में अपनी पहचान सुदृढ़ कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें