फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मासूम से दुष्कर्म व हत्या मामले में छह दिन में तैयार हुई चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कोतवाली क्षेत्र में मासूम बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज छह दिन के भीतर चार्जशीट तैयार कर ली है। बुधवार को आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया जाएगा। पुलिस का उद्देश्य है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में जल्द शुरू हो और आरोपी को शीघ्र सजा दिलाई जा सके।
विज्ञापन

एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि विवेचना के दौरान मिले सभी महत्वपूर्ण और ठोस साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट तैयार की गई है। आरोप पत्र में घटनास्थल और आसपास के इलाकों से जुटाए गए सीसीटीवी फुटेज, पीड़िता की बहन के बयान, प्रत्यक्षदर्शी एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सहित कई अहम दस्तावेज शामिल किए गए हैं।
विवेचना टीम ने घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर साक्ष्यों को एकत्र किया है। हालांकि, फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) से डीएनए, जैविक नमूनों और अन्य वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद इन्हें पूरक चार्जशीट के माध्यम से अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मामले को मजबूत बनाने के लिए अभियोजन अधिकारियों से कानूनी सलाह भी ली गई है, ताकि सुनवाई के दौरान किसी तकनीकी कमी का सामना न करना पड़े। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्य आरोपी के खिलाफ मजबूत आधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें