फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आयुष की परीक्षा का पेपर वायरल, लीक होने की चर्चाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुरादाबाद के एक कॉलेज से पेपर लीक का बताया जा रहा मामला, गोरखपुर आयुष विश्वविद्यालय से संबद्ध है कॉलेज
विज्ञापन


भटहट (गोरखपुर)। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय की परीक्षा का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चर्चा है कि विश्वविद्यालय से संबद्ध मुरादाबाद जिले के एक कॉलेज से यह पेपर लीक हुआ है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय से प्रदेश के लगभग 100 आयुष और होम्योपैथी कॉलेज संबद्ध हैं। कॉलेजों में सोमवार को दोपहर एक से चार बजे तक बीएएमएस द्वितीय वर्ष के ''''रोग निदान'''' विषय की परीक्षा थी। बताया जा रहा है कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही मुरादाबाद के एक कॉलेज से प्रश्नपत्र का एक हिस्सा लीक हो गया। इसमें 20 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न थे। पेपर का यह हिस्सा वायरल होने के बाद दोपहर से ही चर्चाएं तेज हो गईं। इस संबंध में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति और परीक्षा नियंत्रक के मोबाइल फोन पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें