फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छत का फाटक तोड़कर घुसे चोर, नकदी और जेवर लेकर भागे

Sun, 26 Jul 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला (गोरखपुर)। कस्बे के वार्ड संख्या छह चंद चौराहा स्थित एक मकान में छत का फाटक तोड़कर घुसे चोर नकदी और जेवर लेकर भाग गए। घटना की जानकारी शनिवार सुबह हुई, जब पड़ोस में रहने वाले परिवार की महिलाओं ने छत का फाटक टूटा देखा। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

मकान मालिक राजकुमार कसौधन परिवार के साथ किसी काम से 20 जुलाई को दिल्ली गए हुए हैं। उनके भाई विनोद कसौधन ने तहरीर में बताया कि रात में चोरों ने छत का फाटक तोड़कर घर और उसमें संचालित किराना दुकान को खंगाल लिया। उन्होंने चोरी की सूचना अपने भाई को दे दी है। राजकुमार कसौधन ने बताया कि उन्हें चोरी की जानकारी मिली है। उनकी बेटियां गोरखपुर में पढ़ाई करती हैं जो घर पहुंच गई हैं। उन्होंने बताया कि घर से दस-दस ग्राम की दो सोने की चेन, ढाई ग्राम की तीन सोने की अंगूठियां, दो पायल और घर व दुकान के गल्ले में रखे करीब 1.32 लाख रुपये नकद चोरी हुए हैं। थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें