फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नगर निगम बनाएगा व्यावसायिक-आवासीय बहुमंजिली इमारतें

विज्ञापन
विज्ञापन
- गोरखनाथ क्षेत्र में बनेगा गेस्ट हाउस और आवासीय फ्लैट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। नगर निगम अब शहर के प्रमुख और व्यावसायिक रूप से महत्वपूर्ण इलाकों में बहुमंजिली इमारतों का निर्माण कराएगा। इनके निचले हिस्से में दुकानें और कार्यालय होंगे, जबकि ऊपरी मंजिलों पर आवासीय फ्लैट विकसित किए जाएंगे। इन फ्लैटों की बिक्री से नगर निगम को स्थायी राजस्व मिलने की उम्मीद है।
नगर निगम अधिकारियों का मानना है कि केवल टैक्स और पारंपरिक आय स्रोतों पर निर्भर रहना अब पर्याप्त नहीं है। व्यवसायिक और आवासीय परियोजनाओं के माध्यम से निगम न केवल आत्मनिर्भर बन सकेगा, बल्कि विकास योजनाओं के लिए भी अतिरिक्त धन जुटा पाएगा। इसी सोच के तहत वीसी बंगला और लाल डिग्गी के पास आधुनिक बहुमंजिली इमारतें प्रस्तावित की गई हैं।
विज्ञापन

शहर के बीचों-बीच स्थित होने के कारण इन फ्लैटों की मांग अधिक रहने की संभावना जताई जा रही है, जिससे निगम को बेहतर वित्तीय लाभ मिल सकता है। इन परियोजनाओं में विभिन्न जरूरतों और बजट को ध्यान में रखते हुए टू, थ्री और फोर बीएचके फ्लैट बनाए जाएंगे। सभी फ्लैट आधुनिक डिजाइन, बेहतर लेआउट और आवश्यक सुविधाओं से लैस होंगे। नगर निगम का दावा है कि यह योजना शहरवासियों को गुणवत्तापूर्ण आवास का नया विकल्प उपलब्ध कराएगी।
इसके अलावा गोरखनाथ क्षेत्र में नगर निगम अपने अतिथियों के लिए गेस्ट हाउस और कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए आवासीय फ्लैट भी विकसित करेगा। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस बहुमंजिली इमारत में बेसमेंट में पार्किंग, ग्राउंड फ्लोर पर गेस्ट हाउस और ऊपरी मंजिलों पर टू व थ्री बीएचके फ्लैट होंगे। करीब 4000 वर्ग फीट क्षेत्रफल में बनने वाली इस परियोजना का डिजाइन अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता अमित कुमार शर्मा के अनुसार, परियोजनाओं के लिए विस्तृत डिजाइन और खाका तैयार किया जा रहा है। डिजाइन को अंतिम रूप देने के बाद निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी और निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें