फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारा एस्टेट : समस्याओं के समाधान को नगर निगम-जीडीए मिलकर बनाएंगे कार्ययोजना

Sun, 02 Aug 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सहारा एस्टेट कॉलोनी की वर्षों से लंबित मूलभूत समस्याओं का अब समाधान हो जाएगा। शनिवार को नगर निगम में नगर आयुक्त ने सहारा एस्टेट आवासीय कल्याणकारी समिति के पदाधिकारियों, निगम और जीडीए के अधिकारियों के साथ बैठक कर बिंदुवार चर्चा की। तय हुआ कि नगर निगम और जीडीए के अधिकारी संयुक्त रूप से मौके पर जाकर सर्वे करेंगे और कार्ययोजना तैयार प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद सड़क, पानी, सफाई, सीवर लाइन आदि मुद्दों का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अजय जैन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सहारा एस्टेट आवासीय कल्याणकारी समिति के अध्यक्ष डॉ. एपी त्रिपाठी ने पानी, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, सीवर और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाया। बताया कि चार वर्षों से नगर निगम में गृहकर जमा करने के बावजूद नियमित पेयजल आपूर्ति उपलब्ध नहीं हो सकी है। सड़क, नाली, पथ प्रकाश और सीवर व्यवस्था भी अभी तक पूरी तरह विकसित नहीं हो सकी है। नगर आयुक्त ने कहा कि कॉलोनी से जुड़े सभी अभिलेखों की दोनों विभाग संयुक्त रूप से जांच करें और नियमावली के अनुसार यह तय करें कि किस विभाग की क्या जिम्मेदारी है। उसी आधार पर चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जाएं।
नगर आयुक्त ने सुझाव दिया कि यदि जीडीए की ओर से लेआउट स्वीकृति के समय 10 प्रतिशत भूमि मॉर्गेज के रूप में सुरक्षित रखी गई है तो उसे नियमानुसार लीज या किराए पर देकर प्राप्त आय से कॉलोनी के सार्वजनिक क्षेत्रों के बिजली बिल जैसी व्यवस्थाओं का खर्च वहन किया जा सकता है। वहीं, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को नगर निगम की सीवर लाइन से जोड़ने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन, अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार, मुख्य अभियंता, महाप्रबंधक जलकल, जोनल अधिकारी जोन-1, जीडीए के सहायक अभियंता राज बहादुर और सहारा एस्टेट सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. एपी त्रिपाठी, अखिलेश दुबे, मंजीत सिंह, हरिशंकर सिंह, संजोग सिंह, सर्वेंद्र विक्रम सिंह, अविनेश सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें