फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ों ने भाई का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- गुलरिहा थाना क्षेत्र की घटना, तहरीर के आधार पर पुलिस कर रही मामले की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुलरिहा। थाना क्षेत्र में सातवीं कक्षा की छात्रा से छेड़खानी के आरोपी युवक ने उसके पिता और भाई पर हमला कर घायल कर दिया। मारपीट में भाई का सिर फूट गया। पीड़िता के परिजनों ने गुलरिहा पुलिस को तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, 14 वर्षीय छात्रा पिछले कई महीनों से गांव के एक युवक की छेड़खानी का शिकार हो रही थी। परेशान होकर छह माह पहले परिवार अपने पुराने गांव में रहने चला गया। लेकिन आरोपी वहां भी पहुंचकर छात्रा को परेशान करता रहा। कुछ दिन पहले आरोपी अपने साथी के साथ छात्रा के घर पहुंचा। इस दौरान छात्रा के भाई ने विरोध किया तो उसे धमकी देकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह छात्रा के पिता और भाई किसी कार्य से जा रहे थे, तभी आरोपी युवक अपने परिजनों के साथ मिलकर दोनों पर हमला कर दिया। हमले में भाई का सिर फट गया। पिता को भी चोटें आईं। इसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें