फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शहर के 80 पार्कों का होगा सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। महानगर के सभी 80 पार्षदों से 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत अपने-अपने वार्डों में एक-एक पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने मांगा है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि प्रत्येक पार्षद लगभग 10 से 12 लाख रुपये की लागत से पार्क सुंदरीकरण का प्रस्ताव निर्माण विभाग को प्रस्तुत करना होगा। इन प्रस्तावों में सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, पथ-निर्माण, हरियाली विस्तार तथा नागरिक सुविधाओं के विकास जैसे कार्य शामिल किए जा सकते हैं। जिन वार्डों में पार्क नहीं हैं, वहां के पार्षदों को 10 से 12 लाख रुपये तक की लागत से अन्य आवश्यक विकास कार्यों के प्रस्ताव देने के लिए कहा गया है। इसमें सड़क, नाली, सामुदायिक सुविधाएं अथवा अन्य जनहित कार्य शामिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें