फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम रिकार्ड: इस साल अब तक सबसे ज्यादा बारिश देवरिया में तो सबसे कम कुशीनगर में हुई, जानिए गोरखपुर में कितना बरसा पानी

Fri, 06 Aug 2021 09:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
इस साल गोरखपुर-बस्ती मंडल में अब तक सबसे ज्यादा बारिश देवरिया तो सबसे कम कुशीनगर में हुई है। गोरखपुर में भी अब तक सामान्य से 12 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। गोरखपुर-बस्ती मंडल के कई जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है तो कई जिलों में सामान्य से काफी कम बरसात रिकॉर्ड की गई है।

मानसून के दौरान सामान्य तौर पर गोरखपुर में 1137 मिलीमीटर बारिश होती है। एक जून से एक अगस्त तक गोरखपुर में सामान्य तौर पर 591.7 मिलीमीटर बारिश होती है। लेकिन इस साल अब तक गोरखपुर में 660.1 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। कुशीनगर में सामान्य से करीब 30 प्रतिशत कम बारिश हुई है। वहीं देवरिया में सामान्य से करीब 23 मिलीमीटर ज्यादा बारिश हुई है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि अब बारिश का ट्रेंड पूरी तरह से बदल चुका है। बारिश सामान्य से ज्यादा हो रही है लेकिन बारिश के दिन कम होने लगे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
जुलाई में सामान्य से ज्यादा बारिश होने के बावजूद बारिश के दिनों की संख्या अपेक्षाकृत काफी कम रही है। वहीं जिस तरह से गोरखपुर-बस्ती मंडल में बारिश हो रही है, उम्मीद है कि सामान्य से कुछ ज्यादा ही बारिश होगी।
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
जिला वास्तविक वर्षा सामान्य वर्षा सामान्य से ज्यादा (% में)
गोरखपुर- 660.1 591.7 +12
महराजगंज- 721.0 579.6 +21
देवरिया- 541.8 440.1 +23
कुशीनगर- 320.5 460.7 -30
बस्ती- 333.5 411.9 -19
सिद्धार्थनगर- 504.4 573.0 - 12
संतकबीरनगर- 513.7 530.8 -03
(वर्षा मिलीमीटर में )

4 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : आनंद चौधरी।
छाए बादल और बूंदाबांदी भी हुई
गौरतलब है कि दोपहर तक चटक धूप के बाद गुरुवार को मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। आकाश में काले बादल मंडराने लगे। कुछ ही देर बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई है। मौसम में औचक परिवर्तन से लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिल गई। अधिकतम तापमान अचानक तीन डिग्री लुढ़क कर 29 डिग्री हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से मौसम में यह बदलाव आया है और इसके अगले दो से तीन दिनों तक एक्टिव रहने की संभावना है। इस दौरान बूंदाबांदी के आसार हैं। 10 अगस्त से अच्छी खासी बारिश भी हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें