- बच्चों के गर्म कपड़ों के साथ टोपी-मफलर से लेकर जैकेट की बढ़ गई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। इस भीषण ठंड में गर्म कपड़ों के बाजार में रौनक आ गई है। सर्द हवाओं और गिरते तापमान ने लोगों को गर्म कपड़ों की ओर रुख करने को विवश कर दिया है। शहर के प्रमुख बाजारों गोलघर, घंटाघर, शास्त्री चौक, नार्मल रोड समेत फुटपाथों और शोरूम मेंटोपी, मफलर, शॉल, स्वेटर, जैकेट, इनर व बच्चों के गर्म कपड़ों की खूब खरीदारी हो रही है।
बाजार में सबसे अधिक मांग टोपी, मफलर, शॉल और स्वेटर की बनी हुई है। बहुत से लोग जैकेट और फुल इनर की खरीदारी कर रहे है। बच्चों के लिए रंग-बिरंगे गर्म कपड़े खूब पसंद किए जा रहे हैं। घंटाघर के कपड़ों के थोक व्यापारी परवेज आलम ने बताया कि इस बार गर्म कपड़ों का 150 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है। रेती रोड के फुटकर व्यापारी सुलेमान अंसारी ने बताया कि अगर ठंड इसी तरह बढ़ती रही तो हम छोटे व्यापारियों के लिए ठीम मुनाफा होगा।