फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्टेशन मास्टर और गार्ड के बयान दर्ज, लोको पायलट से आज होगी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। छावनी से नरकटियागंज तक जाने वाली 55048 पैसेंजर ट्रेन को पिपराइच स्टेशन पर न रोकने के मामले में मंगलवार को गार्ड और स्टेशन मास्टर का बयान दर्ज कर लिया गया है। लोको पायलट से बुधवार को पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

बयान दर्ज कराने के बाद बुधवार को जांच रिपोर्ट जारी हो सकती है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रविवार को छावनी से नरकटियागंज जाने वाली 55048 पैसेंजर को पिपराइच स्टेशन पर रोकने के बजाए मेन लाइन पर सिग्नल दे दिया गया था। ट्रेन को रोकने के बजाए मेन लाइन के लिए सिग्नल देख हैरान लोको पायलट ने गार्ड को जानकारी दी और सहमति होने पर ट्रेन को होम सिग्नल के पहले रोक दिया।
गार्ड और लोको पायलट ने इसकी सूचना तुरंत कंट्रोल को दी और अगले निर्देश का इंतजार करने लगे। करीब 40 मिनट बाद पिपराइच स्टेशन पर पायलट कर ट्रेन को प्रवेश कराया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रोजाना की तरह छावनी-नरकटियागंज पैसेंजर अपने निर्धारित समय शाम 6.30 बजे से 45 मिनट देरी से 7.15 बजे रवाना हुई। ट्रेन अभी पिपराइच स्टेशन पहुंचने वाली थी कि उसे होम सिग्नल पर चलने का सिग्नल दे दिया। अब इस मामले में रेल प्रशासन जांच करवा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें