फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हत्याराेपियों को शह देने वाले आरोपी की नेपाल बाॅर्डर पर मिली लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी ने बंद किया मोबाइल, पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में डाला डेरा
विज्ञापन

- पुलिस आरोपी के परिजनों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र में सुधीर हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस को हत्यारोपियों को शह देने के आरोपी विनय को लेकर अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस के अनुसार, नामजद आरोपी विनय कुमार की लोकेशन नेपाल बॉर्डर के पास ट्रेस की गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों को सीमावर्ती इलाकों में लगाया गया है। आरोपी ने पुलिस की निगरानी से बचने के लिए अपना मोबाइल फोन भी बंद कर दिया है, जिससे उसकी गतिविधियों पर नजर रखना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। संभावित ठिकानों के साथ-साथ नेपाल सीमा से सटे गांवों और मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। इस बीच पुलिस ने आरोपी के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है, ताकि उसके संपर्कों, ठिकानों और भागने में मदद करने वालों की जानकारी जुटाई जा सके।
विज्ञापन

बीते 26 दिसंबर को पिपराइच क्षेत्र स्थित कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज के खेल मैदान में कक्षा 11 के छात्र सुधीर उर्फ भोला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दयानंद उर्फ छोटू, ऋतिक रोशन उर्फ रोशन, उदय उर्फ किशन कुमार, दीपक और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। पूछताछ के दौरान कई अहम तथ्य सामने आए, जिनके आधार पर अन्य आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हुई।
हत्या में प्रयुक्त असलहा उपलब्ध कराने वाले हिस्ट्रीशीटर पवन राजभर की भी पुलिस को तलाश थी। बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद मामले में जेल भेजे गए आरोपियों की संख्या छह हो गई है। पुलिस का कहना है कि पवन राजभर से पूछताछ में भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जो भागे आरोपी तक पहुंचने में मददगार साबित हो सकती हैं। भागे आरोपी विनय कुमार हत्यारोपियों को शह दिया था। साथ ही उसी के मकान में हत्या की साजिश रची गई थी।
विज्ञापन

पिपराइच थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की विवेचना तेजी से की जा रही है, ताकि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। भागा आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें