फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छाया रहा बिजली और सड़क का मुद्दा, सत्ता पक्ष के सदस्य भी हमलावर

विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में अपनी बात रखते सदस्य।अमर उजाला
विज्ञापन
- लंबे अरसे बाद जिला पंचायत की बैठक संपन्न, सीडीओ की अनुपस्थिति पर उठाए सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। लंबे अरसे बाद जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत की बैठक शनिवार को हुई। बैठक में विपक्ष के साथ ही सत्ता पक्ष के सदस्य भी बिजली और सड़क जैसे मुद्दों को लेकर हमलावर दिखे। मुख्य विकास अधिकारी की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए। इसके बाद डीडीयू बैठक में शामिल हुए।
बैठक में सत्ता पक्ष के सदस्यों ने इस बात पर आपत्ति जताई कि सीडीओ या उनके प्रतिनिधि अधिकारी का उपस्थित होना अनिवार्य है लेकिन कोई नहीं आया। इसके बाद अध्यक्ष साधना सिंह ने डीएम को फोन किया। इसके बाद डीएम ने कैंपियरगंज में समाधान दिवस पर गए डीडीओ को तुरतं जिला पंचायत पहुंचने का निर्देश दिया। उसके बाद डीडीओ बैठक में पहुंचे।
विज्ञापन

इसके बाद बैठक शुरू हुई तो भाजपा जिपंस मायाशंकर शुक्ल ने बिजली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही से सरकार की काफी किरकिरी हो रही है। उनके क्षेत्र बड़हलगंज और गगहा ब्लाॅक के कई गांवों में तीन-तीन साल से पोल टूटे हुए हैं। कई बार कहने के बाद भी वह बदले नहीं गए। खखाइजखोर गांव में एक सब स्टेशन बना है लेकिन वह अब तक चालू नही हो पाया। वहां बना भवन सात साल में ही जर्जर हो गया।
पिपराइच व भटहट क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य सुधा सिंह ने कहा कि उनके क्षेत्र के अनेक गांव में आज भी बांस-बल्ली के सहारे लोगों के घरों तक बिजली पहुंच रही है। इसे लेकर उन्होंने एक्सईएन को अपने क्षेत्र में उन गांवों का भ्रमण भी कराया था। सदन में उपस्थित बिजली विभाग के एसडीओ ने कहा कि बहुत जल्द खंभे की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुड़िला-सोहसा-बनचरा रोड के किनारे रहने वाले लोगों को जल निकासी की समस्या है। उसका समाधान कराना आवश्यक है।
कौड़ीराम ब्लाक के जिला पंचायत सदस्य मनोज शुक्ल ने भिटहा गांव में बने स्वास्थ्य केंद्र के भवन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भवन आठ साल पहले बना था लेकिन अब वह जर्जर हो गया है। पिलर का सरिया स्पष्ट दिख रहा है। वह भवन टूटने के कगार पर है। इसके जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मझगांवा में शहीद साहब शुक्ला के नाम पर एक इंटर कॉलेज बना है लेकिन वहां जाने का रास्ता ही नहीं है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि सदस्यों की ओर से उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लिया जाए। सदस्यों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सदस्यों को आश्वस्त किया कि उनकी भावनाओं का आदर होगा। बैठक में जिला पंचायत सदस्य राम प्रताप यादव, दिलीप सिंह, रवि प्रकाश निषाद, सुनील गुप्ता आदि ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें