फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीए टाॅवर में युवती से छेड़खानी: पुलिस ने मारपीट में चार आरोपी किए गिरफ्तार, अन्य की तलाश

Tue, 14 Apr 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को गोलघर स्थित जीडीए टॉवर में युवती बैठी थी। इसी दौरान वहां मौजूद पांच युवकों ने युवती पर अश्लील टिप्पणी कर दी। युवती के विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उसने फोन करके अपने भाई को बुलाया। भाई ने आकर इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला बोल दिया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार चारों आरोपी - फोटो : स्त्रोत-पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट थाना क्षेत्र स्थित जीडीए टॉवर में शुक्रवार शाम युवती से छेड़खानी के विरोध पर उसे और उसके भाई को पीटने के मामले में पुलिस ने सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद चारों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोला थाना क्षेत्र के सकरडीहा निवासी विपुल यादव, सिकरीगंज इलाके के लाखून बुजुर्ग निवासी हर्षदीप सिंह, आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र के बनोरा गांव के किशन यादव और गोला इलाके के गौरखास निवासी श्रेयांश सिंह के रूप में हुई।

विपुल फिलहाल कैंट के बिलंदपुर, हर्षदीप सिंह और किशन रुस्तमपुर के बगहा बाबा मंदिर के पास और श्रेयांश रामगढ़ताल इलाके के गायघाट में रहता था। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को गोलघर स्थित जीडीए टॉवर में युवती बैठी थी। इसी दौरान वहां मौजूद पांच युवकों ने युवती पर अश्लील टिप्पणी कर दी।
विज्ञापन

युवती के विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उसने फोन करके अपने भाई को बुलाया। भाई ने आकर इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला बोल दिया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपियों ने युवक को दौड़ाकर पीटा था। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा लेकिन आरोपी उस पर लात-घूंसे बरसाते रहे।

मामले में युवती की तहरीर पर पुलिस ने श्रेयांश सिंह, विपुल यादव और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। कैंट सीओ अरुण कुमार एस ने बताया कि मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें