फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पति के जानलेवा हमले में घायल महिला ने तोड़ा दम, अब हत्या की धारा बढ़ाएगी पुलिस

Sun, 19 Jul 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा थाना क्षेत्र के लंगड़ी गांव में पति के चाकू से गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय ललिता की शनिवार सुबह बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना में घायल उनकी मां पोतनी देवी का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पहले हत्या की कोशिश के आरोप में जेल भेजे गए पति विनोद कुमार उर्फ विनोद कबाड़ी के खिलाफ अब हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहरीपुर निवासी विनोद कुमार उर्फ विनोद कबाड़ी की शादी करीब 13 वर्ष पहले लंगड़ी गांव निवासी ललिता से हुई थी। दोनों के दो बेटे और एक बेटी हैं। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते ललिता मायके में रह रही थी। बुधवार दोपहर विनोद पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचा था। दोनों पक्षों के बीच हुई पंचायत में रविवार को विदाई कराने पर सहमति बन गई थी। इसके बाद सभी अपने-अपने घर लौट गए।
आरोप है कि उसी रात करीब आठ बजे विनोद ने एक ठेले से सब्जी काटने वाला चाकू खरीदा और दोबारा ससुराल पहुंच गया। उस समय बिजली गुल थी और ललिता अपनी मां के साथ छत पर सो रही थी। कहासुनी के दौरान उसने ललिता के सीने, पीठ और दाहिनी बांह सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों पर पांच वार कर दिए। बेटी को बचाने पहुंचीं पोतनी देवी पर भी उसने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों घायलों को गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह इलाज के दौरान ललिता की मौत हो गई, जबकि उसकी मां का उपचार जारी है। घटना के बाद पीड़िता की भाभी शबनम की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को नाहरपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद प्राथमिकी में हत्या की धारा जोड़कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें