फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चिलुआताल घाट पर बढ़ेंगी सुविधाएं, पर्यटकों को मिलेगा बेहतर अनुभव

Fri, 26 Jun 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीडीए को हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू, इसके बाद शुरू होंगी दुकानें
विज्ञापन




गोरखपुर। चिलुआताल घाट पर आने वाले लोगों को जल्द ही बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। यहां दुकानें शुरू होंगी, रखरखाव व्यवस्था और मजबूत होगी और पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा। इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से चिलुआताल घाट को गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पर्यटन विभाग की ओर से निर्मित चिलुआताल घाट का निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहा था। निर्माण पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका लोकार्पण किया था। लोकार्पण के बाद से यहां लोगों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। सुबह, दोपहर और शाम के समय बड़ी संख्या में लोग घूमने, टहलने और प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, घाट के बेहतर संचालन और नियमित रखरखाव के उद्देश्य से इसे जीडीए को हैंडओवर किया जा रहा है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद घाट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। हैंडओवर के बाद घाट परिसर में बनीं दुकानों का संचालन भी शुरू होने की संभावना है। इससे यहां आने वाले लोगों को खानपान और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अधिकारियों का मानना है कि इससे चिलुआताल घाट पर्यटन और मनोरंजन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित होगा।
विज्ञापन

वर्जन
चिलुआताल घाट का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से किया जा चुका है। अब इसे हैंडओवर करने की प्रक्रिया चल रही है ताकि लोगों को यहां सभी आवश्यक सुविधाएं लगातार उपलब्ध हो सके।
-राजेंद्र प्रसाद यादव, उपनिदेशक, पर्यटन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें