फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पौधरोपण महायज्ञ में रोपे जाएंगे 47 लाख से अधिक पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग को मिला है सबसे बड़ा लक्ष्य, कुल 27 विभाग करेंगे वन महोत्सव में सहभागिता
विज्ञापन


गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 जुलाई को ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान के तहत पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ करेंगे। इस अभियान के तहत जिले में 47.69 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसमें वन विभाग को सर्वाधिक 18.24 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। इसकी सफलता के लिए कुल 27 विभाग एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर के प्रभागीय वनाधिकारी शुभम सिंह ने बताया कि गोरखपुर वन प्रभाग की तरफ से सभी पौधशालाओं में गुणवत्तायुक्त पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है। साथ ही पौधों के बेहतर विकास एवं उत्तरजीविता के लिए चिह्नित रोपण स्थलों पर एडवांस सॉयल वर्क के अंतर्गत गड्ढा खोदाई, टॉप सॉयल की व्यवस्था, पौधरोपण स्थलों का विकास, पौध संरक्षण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं व अन्य तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन

-

इन विभागों को मिला है बड़ा लक्ष्य
विभाग लक्ष्य
वन विभाग 18,24,000
ग्राम विकास 14,32,000
कृषि विभाग 4,68,000
उद्यान विभाग 2,14,000
पर्यावरण विभाग 2,38,000
पंचायती राज 1,73,000
राजस्व विभाग 1,43,000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें